Showing posts with label नई दिल्ली. Show all posts
Showing posts with label नई दिल्ली. Show all posts

11/5/20

इंडिया टाइम्स हिंदी का इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल ! उड़ने वाली कार में; अब मनाइये हनीमून !-बर्बाद इंडिया न्यूज़ / मनोज बत्रा (एडिटर)

आश्चर्यजनक 

इंडिया टाइम्स हिंदी का इंटरनेट पर वीडियो हुआ वायरल !

उड़ने वाली कार में; अब मनाइये हनीमून !

  नई दिल्ली ,4 नवंबर ,2020 . (मनोज बत्तरा द्वारा ). 

     कुदरत अपने चमत्कारों से तो मानव को आश्चर्यचकित करती ही है,विज्ञान भी उसे विस्मित करने में ,कोई कसर नहीं छोड़ता !आवश्कयता अविष्कार की जननी होती है ,ये बात विज्ञान -जगत अच्छे से समझता है ,शायद इसीलिए वह मानव -जाति की इच्छाओं,सपनों और उसके सुगम जीवन आदि का सम्मान करते हुए ,अद्भुत और आश्चर्यजनक अविष्कारों का निर्माण करता रहता है!



     आज विज्ञान की सहायता से ही कल्पनाशील और सुख -इच्छुक मानव,समुन्द्र के अंदर शादी और हनीमून तक मना लेता है !अब उसकी इन इच्छाओं को आकाश में भी पूरा किया जा सकेगा ! जी हाँ ,अब विज्ञान मानव के हनीमून हेतू लाया है ,एक उड़ने वाली कार !



     इंडिया टाइम्स हिंदी के अनुसार ,स्लोवाकिया की क्लेनविजन फर्म की अद्भुत यह कार, अचानक 3 मिनट में ही ,हवाई जहाज में बदल जाती है ! जमीन पर चलने के साथ-साथ यह आकाश में भी उड़कर गति करती है !अभी हाल ही में 1500 फीट ऊँची उड़ान भरकर ,इस कार ने सफल टेस्ट पास किया है ! 200 किलोग्राम से अधिक का भार उठाने वाली यह अद्भुत कार ,18 लीटर प्रति घंटा ईंधन खपत करती है !इस कार को प्रोफेसर स्टीफन क्लेन ने डिजाइन किया है !निकट भविष्य में ये कार्रें आकाश में टैक्सी के रूप में भी उड़ती दिखाई देंगी !



     धिक जानकारी और इसकी उड़ान का सफल परीक्षण देखने हेतू कृपया इस लिंक पर क्लिक कीजियेगा !


                 


चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा


8/30/20

अच्छी खबर ! सरकारी स्वर्ण बांड योजना में निवेश की आखिरी तारीख 4 सितंबर ,2020 !-बर्बाद इंडिया / मनोज बत्रा (एडिटर)

   अच्छी खबर !                                                                                                                                               
सरकारी स्वर्ण बांड योजना में निवेश की आखिरी तारीख 4 सितंबर ,2020 !                                                                                                             

दिनांक -29 अगस्त ,2020 .                                                                    नई दिल्ली (भारत ). (मनोज बत्तरा और एजेंसियां ).                               सोने में निवेश के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है !सोने की      भौतिक मांग को कम करने के लिए ,फिर से मोदी -सरकार स्वर्ण बांड       योजना लेकर आई है ,जोकि 31 अगस्त से 4 सितम्बर तक चलेगी ! योजना
के अंतर्गत बेचे जाने वाली कीमती पीली धातु का मूल्य ,भारतीय रिज़र्व बैंक ने इस बार 5,117 रूपये प्रति ग्राम रखा है!                                               

Gold And Silver Rate On 8th June 2020, Bullion Rates In Major ...

     सोने की खरीद पर ,ग्राहकों द्वारा ऑनलाइन भुगतान करने पर 50 रुपये प्रति 10 ग्राम पर छूट मिलेगी !न्यूनतम खरीद एक ग्राम की जा सकती है !सोने की खरीद बैंक BSE ,NSE की वेबसाइट अथवा पोस्ट ऑफिस से की जा सकेगी !                                                                                         
चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा



7/26/20

मशहूर टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी (आज तक ) का चैनल के दायरों में दम घुटता है ?पत्रकार मनोज बत्तरा से हुई बातचीत !-बर्बाद इंडिया / मनोज बत्रा (एडिटर)

भारत में पत्रकारिता -जगत की दयनीय हालत!

मशहूर टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी (आज तक ) का चैनल के दायरों में दम घुटता है ?पत्रकार मनोज बत्तरा से हुई बातचीत !

25 जुलाई ,2020 .
नई दिल्ली। (ईश्वर आज़ाद और चीफ एडिटर मनोज बत्रा द्वारा ).

     पिछले दिनों भारत की मशहूर टीवी एंकर चित्रा त्रिपाठी (आज तक )और "बर्बाद इंडिया "के चीफ एडिटर ,पत्रकार ,साहित्यकार और फिल्म -निर्देशक मनोज बत्तरा की बातचीत हुई !बातचीत में एंकर के अंदर का दर्द और भारत में पत्रकारिता -जगत की दयनीय हालत साफ़ झलक रही थी !




     बातचीत के प्रमुख अंश प्रस्तुत है :-

     चित्रा त्रिपाठी -"पॉजिटिव और सच्ची ख़बरों के लिए मैंने 'सच्ची खबर'नाम से एक वेबसाइट शुरू की है !मुझे आशा है कि इसे आप ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचायेंगे !"
     मनोज बत्तरा -"चित्रा ,मन में जिज्ञासा है कि इस ब्लॉग /वेबसाइट की आपको जरूरत क्यों पड़ी ?इसका कोई विशेष महत्त्व /उपयोगिता भी है ?इतना समय कैसे निकाल लेती है आप ,इन सब के लिए ?आखिर लक्ष्य क्या है आपका ?"
     चित्रा त्रिपाठी -"चैनल या कम्पनी में, एक दायरें में काम करना पड़ता है!अपने स्वतंत्र विचारों के लिए ही एक वेबसाइट शुरू की है !"
     मनोज बत्तरा -"क्या सचमुच ,आपके कहने का अर्थ है कि मीडिया के दायरों में आपका दम घुटता है ?.....असंगठित मीडिया के दायरों में आपका दम घुटना ,मेरी नज़र में ,भारतीय लोकतंत्र की एक असाधारण घटना है!मेरी सोच से भी ,बहुत ज्यादा बुरा हाल है ,लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ 'मीडिया 'का!क्या बनेगा मेरे बर्बाद इंडिया का ?"
      इस बातचीत को विराम देते हुए बत्रा ने ,चित्रा को उनके बारें में कहा -"स्वतंत्र विचारों की अभिव्यक्ति ,आपमें परोपकार ,दया ,उदारता ,विश्व -कल्याण ,समानता ,प्रेम ,श्रद्धा ,भक्ति आदि उच्च मानवीय गुणों को दर्शाती है !अद्भुत आपका व्यक्तित्व बाहर से दिखता था ,पर अंदर से भी है!.... आपके भीतर की मातृशक्ति और मानवता के आगे नतमस्तक होना चाहूँगा !नमन और हार्दिक अभिवादन ! 


चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा




6/28/20

नेशनल अवार्डी डॉ. राजन सिंह को हैप्पी वाला बर्थडे !-बर्बाद इंडिया/मनोज बत्तरा(एडिटर)


नेशनल अवार्डी डॉ. राजन सिंह को हैप्पी वाला बर्थडे !


राष्ट्रिय -पुरस्कार से सम्मानित !

किसान का बेटा !

छोटी- उम्र का साहित्यकार !

संघर्षशील- जीवन !

राजनितिक- उत्तेजना !

सामाजिक- दायित्व !

कल्याण -भावना !

विचारों का घड़ा !

और ये सब भरा है ,

जो दिल्ली में खड़ा है !

-व्यक्तित्व डॉ. राजन सिंह !


जन्म -दिन पर "बर्बाद इंडिया "की हार्दिक शुभ-कामनाएं !

  -(चीफ एडिटर -आचार्य मनोज बत्तरा/

  बर्बाद इंडिया न्यूज़)

6/26/20

सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने ,10 वीं व 12 वीं कक्षाओं की परीक्षायें रद्द की !#बर्बाद इंडिया /मनोज बत्रा (एडिटर )

बड़ी खबर 

सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड ने ,10 वीं व 12 वीं कक्षाओं की परीक्षायें रद्द की !




25 जून ,2020 . 
नई दिल्ली (भारत )(एजेंसियां ). 
(मनोज बत्तरा द्वारा ).

     कोरोना -संकट के चलते ,बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए ,सी बी एस ई और आई सी एस ई बोर्ड ने ,10 वीं व 12 वीं कक्षाओं की,जुलाई में होने वाली परीक्षाओं के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है !केंद्र सरकार के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और दोनों बोर्डों ने कोर्ट को इस सम्बन्ध में सूचना दी!कोर्ट परीक्षाएं रद्द करने की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा था !
     सी बी एस ई द्वारा परीक्षाओं का आयोजन बाद में किया जायेगा !तब 12 वीं कक्षा के छात्रों के पास परीक्षा में शामिल होने या पिछली कक्षा में प्रदर्शन के आधार पर, मूल्यांकन का रास्ता चुनने का विकल्प रहेगा!किन्तु 10 वीं कक्षा के छात्रों के पास फिर से परीक्षा का विकल्प नहीं होगा!
     जबकि आई सी एस ई बोर्ड ने कहा ,कि उसके पास फिर परीक्षा कराने का विकल्प नहीं है !


चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा

https://www.youtube.com/watch?v=B0YAOkRlqHo&t=13s&fbclid=IwAR35oAyFjXlgi9hR-T6N73KxwHaH-mLgdVOI93YOTX1d6G-Ft5KU2ocN6Ws



5/26/20

सांस्कृतिक-एकता:पाकिस्तानी मोमिना मुसटेंसन के गीत गाती है,भारत की हर्षिता सिंह! # "बर्बाद इंडिया" न्यूज़/मनोज बत्तरा (चीफ एडिटर)

सांस्कृतिक -एकता (कल्चरल -यूनिटी )की मिसाल -

पाकिस्तानी गायिका मोमिना मुसटेंसन के गीत गाती है ,भारत की सिंगर हर्षिता सिंह !



नई दिल्ली(मनोज बत्तरा द्वारा).
   भारत और पाकिस्तान की सरकारें ,आपस में चाहे कितना भी लड़ती रहे ,पर दोनों देशों की भोली-भाली जनता ,कहीं न कहीं इंसानियत के लिए जीती हैं !आज भी उनके दिलों में ,कहीं न कहीं बंटवारे का दर्द है!दोनों देशों के कलाकार अवसर मिलने पर, सांस्कृतिक -एकता (कल्चरल -यूनिटी )की मिसाल पेश करते हैं !
    ऐसी ही मिसाल पेश की है ,नई दिल्ली की सिंगर ,मेलोडी क्वीन ,हर्षिता सिंह ने!हर्षिता सिंह ,पाकिस्तान की मशहूर सिंगर मोमिना मुसटेंसन के गीत गाती है!हर्षिता सिंह के दो विडिओं -(1)JEE LIYA, और (2)PEE JAU-YOU-TUBE पर "KNIGHTS PICTURES" की हेल्प से पोस्ट किये गए है ,जोकि मोमिना के गाये गीतों के ही VERSION/COVER SONG हैं!





   ये गीत बहुत मशहूर हो रहे है !'JEE LIYA'गीत में खुद से लड़कर ,मुश्किल रास्तें को चुनने की मिसाल है !और 'PEE JAU' गीत में प्रेम का दर्द ,विरह ,तड़प आदि है!
   36 वर्षीय ,बेहद खूबसूरत , MELODY QUEEN सिंगर हर्षिता सिंह के जीवन पर डायरेक्टर मनोज बत्रा ,एक डॉक्यूमेंट्री -फिल्म भी बनाने की योजना बना रहे है!





   
   हर्षिता सिंह मानती है कि उनकी भावनाओं की GRAVITY को MUSIC CONTROL करता है!वे कहती है कि जीवन में योजना किया हुआ अवसर आयें या बिना योजना वाला अवसर दस्तक दें, झट से पकड़कर आगे बढ़ जाना चाहिए !हर्षिता ने बताया कि "ENA SONA"ALBUMS उन्हें अचानक मिला,और उनकी संगीत-यात्रा यहीं से शुरू हुई !



   
   सिंगर हर्षिता सिंह "KNIGHTS PICTURE"की प्रमुख अधिकारी भी है,वे कहती है कि "लीड (LEAD )में रहना छोटा नहीं होता ,ये एक बड़ी जिम्मेदारी होती है "


-चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा