Showing posts with label पंजाब. Show all posts
Showing posts with label पंजाब. Show all posts

4/25/26

राजपुरा (पंजाब) के निकट AI में मास्टर करवाने वाले कॉलेज ? affiliation ? फीस ?लाभ ? आदि समस्त जानकारी !

राजपुरा (पंजाब) के निकट AI में मास्टर करवाने वाले कॉलेज ? affiliation ? फीस ?लाभ ? आदि समस्त जानकारी !

राजपुरा (पंजाब) के निकट AI में मास्टर करवाने वाले कॉलेज ? affiliation ? फीस ?लाभ ? आदि समस्त जानकारी !


    राजपुरा (पंजाब) के आसपास Artificial Intelligence (AI) / Machine Learning में मास्टर (M.Tech / MSc / PG) करवाने वाले कॉलेज सीधे बहुत कम हैं, लेकिन B.Tech + AI specialization या M.Tech AI/CS के विकल्प आसपास (राजपुरा–चंडीगढ़–पटियाला बेल्ट) में उपलब्ध हैं। नीचे आपको कॉलेज, affiliation, fees, फायदे—पूरी जानकारी दी जा रही है 👇

वीडियो


🎓 राजपुरा के पास AI / ML पढ़ाने वाले प्रमुख कॉलेज

1. 🎯 Chitkara University (राजपुरा)

4.2Private universityOpen

👉 सबसे best option (nearby + AI specialization available)

📚 Courses

  • B.Tech CSE (AI & ML specialization)
  • M.Tech (CSE / AI related)
  • MBA + Data Analytics (AI related)

🏫 Affiliation / Approval

  • UGC Approved
  • AICTE Approved
  • Private University

💰 Fees (approx)

  • B.Tech: ₹1.5–2 लाख/वर्ष
  • M.Tech: ₹1–1.5 लाख/वर्ष

🌟 फायदे

  • Industry tie-ups (Microsoft, IBM labs आदि)
  • Campus placements strong (5–12 LPA avg packages)
  • Practical AI labs + projects

2. 🎯 Aryans Group of Colleges (राजपुरा)

4.0CollegeOpen

👉 Budget-friendly option

📚 Courses

  • B.Tech CSE (AI / Data Science subjects)
  • PG courses limited (mainly MBA/IT)

🏫 Affiliation

  • IKG Punjab Technical University (PTU)

💰 Fees

  • ₹60,000 – ₹1 लाख/वर्ष

🌟 फायदे

  • Low fees
  • Scholarship options
  • Nearby location

⚠️ कमी

  • Advanced AI research exposure कम

3. 🎯 Punjab Engineering College (चंडीगढ़ – ~30 km)

4.5CollegeClosed

👉 Govt + Top level option

📚 Courses

  • M.Tech (CSE / AI / Data Science)
  • B.Tech AI & ML

🏫 Affiliation

  • Deemed University (Govt)

💰 Fees

  • B.Tech: ~₹1.8 लाख/वर्ष
  • M.Tech: ₹70,000–₹1 लाख/वर्ष

🌟 फायदे

  • High placements (10–20 LPA possible)
  • Strong research + coding culture
  • Govt reputation

4. 🎯 Punjab Institute of Technology, Rajpura

4.1CollegeClosed

👉 Basic level option

📚 Courses

  • B.Tech / Diploma (CSE)
  • AI subjects as part of syllabus

🏫 Affiliation

  • PTU / State Board

💰 Fees

  • ₹40,000–80,000/year

🌟 फायदे

  • Affordable
  • Local students के लिए आसान

5. 🎯 Dr IT Group (Banur – near Rajpura)

3.9CollegeOpen

👉 Mid-level private institute

📚 Courses

  • B.Tech CSE (AI basics included)

💰 Fees

  • ₹70,000–1 लाख/year


https://lnkd.in/gehrkSP3

🧠 महत्वपूर्ण बात (Reality Check)

👉 भारत में pure “AI Master degree” अभी limited है
👉 ज्यादातर colleges ये देते हैं:

  • M.Tech (CSE + AI specialization)
  • B.Tech (AI/ML specialization)

👉 भारत में 1700+ AI colleges हैं, लेकिन specialization mostly CSE के अंदर होता है

💡 Alternative (Best Smart Strategy)

अगर आप सच में AI expert बनना चाहते हैं, तो:

✔ Option 1 (Best ROI)

  • B.Tech CSE (AI specialization)
    • Online AI course (IIT / SWAYAM)

👉 IIT Madras AI courses ₹100–500 में भी उपलब्ध हैं

✔ Option 2 (Advanced)

  • M.Tech CSE (AI) + Projects + Freelancing

💰 Career Scope (AI)

  • AI Engineer
  • Data Scientist
  • Prompt Engineer
  • Automation Expert

👉 Salary:

  • Fresher: ₹4–10 LPA
  • Experienced: ₹20–50 LPA+

🏆 Final Recommendation (सीधा निष्कर्ष)

👉 अगर बजट ठीक है → Chitkara University (Best nearby)
👉 अगर Govt + high level चाहिए → Punjab Engineering College
👉 अगर low budget → Aryans Group / PIT Rajpura


h
ttps://www.cashaly.com/refer-earn/32749R0RMT

✅ अगर आप चाहें तो मैं आपको:

  • 🎯 “राजपुरा के पास best AI कॉलेज shortlist (cutoff + admission process)”
  • 🎯 “AI में 100% job guarantee roadmap”
  • 🎯 “कम फीस में top AI सीखने का पूरा प्लान”

भी step-by-step बना सकता हूँ 👍

9/20/20

साढ़े सात ,पौने उन्नीस जैसे पहाड़े बोलता है ,गणित का ये महान सम्राट! इस शख्स हेतू पंजाब मुख्यमंत्री से माँगा है ,आर्थिक पैकेज !@पत्रकार मनोज बत्रा

बर्बाद इंडिया टेलीविज़न !

साढ़े सात ,पौने उन्नीस जैसे पहाड़े बोलता है ,गणित का ये महान सम्राट!

 इस शख्स हेतू पंजाब मुख्यमंत्री से माँगा है ,आर्थिक पैकेज !@पत्रकार मनोज बत्रा 

दिनांक -20 सितम्बर ,2020 . 

फिल्लौर (पंजाब ). (मनोज बत्तरा द्वारा ). 

     देखने में मासूम ,भोला -भाला और गरीब ये शख्स गढ़ा रोड़ ,फिल्लौर ,पंजाब का रहने वाला है !पर कुदरत ने इनको ऐसी नेमत बक्शी है कि अच्छे पढ़े -लिखे लोग भी ,गणित के मामले में ,इनके सामने चारों खाने चित्त है !ये पौने एक ,सवा एक ,डेढ़ ,पौने दो ,सवा दो ,ढाई ,पौने तीन..... जैसे पहाड़ों को बखूबी सटीकता के साथ बोल लेते है !



     अब ये शोध का विषय हो सकता है कि ये शख्स कैसे ,इतने मुश्कित पहाड़ों को बोल पाता है ,जबकि ऐसे पहाड़े स्कूल में तो कभी पढाये गए ही नहीं और न ही आधुनिक तकनीक के चलते ,हम सब साधारण पहाड़ों  को भी ,अच्छे से याद कर पाये !

     'बर्बाद इंडिया 'मानता है कि इस शख्स का कांसेप्ट यूनिक है ,शोध का विषय है !इसलिए 'बर्बाद इंडिया 'इनकी आर्थिक दशा सुधारने हेतू 5 लाख रूपए,सरकारी नौकरी और  उत्साहित करने के लिए राजकीय-सम्मान की मांग ,पंजाब के मुख्य मंत्री कैप्टेन अमरिंदर सिंह से करता है ! कृपया वे इस शख्स को खोज कर पुरस्कृत करें !

     यहाँ बताने योग्य है कि पूर्व में ,इस पत्रकार की प्रार्थना पर ,पंजाब के मुख्यमंत्री 5 लाख रूपये का चेक ,एक बीमार प्रसिद्ध फिल्म कलाकार को भिजवा चुके है !



     बर्बाद इंडिया टेलीविज़न पर, इससे सम्बंधित वीडियो देखने हेतू लिंक इस प्रकार है -

     https://www.youtube.com/watch?v=yoPskQEcwXk


चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा
-मुख्य कार्यकारी अधिकारी (चैनल )




9/17/20

टेली -कलिंगनार ! .... जब बत्तरा ने ठुकराई ,एक ठग की 10 लाख रूपये की ऑफर ! लेडी श्रवण कुमार हैं ,शिल्पा 'शैली '!@मुख्य संपादक मनोज बत्तरा -बर्बाद इंडिया / मनोज बत्रा (एडिटर) )

टेली -कलिंगनार !

.... जब बत्तरा ने ठुकराई ,एक ठग की 10 लाख रूपये की ऑफर !

लेडी श्रवण कुमार हैं ,शिल्पा 'शैली '!@मुख्य संपादक मनोज बत्तरा 

दिनांक -17 सितम्बर ,2020 . 

राजपुरा -चंडीगढ़ (पंजाब ).(शिल्पा 'शैली 'और मनोज बत्तरा द्वारा )

     आज 'बर्बाद इंडिया 'की को -एडिटर शिल्पा 'शैली 'जी से ,मुख्य संपादक मनोज बत्तरा की संक्षिप्त वार्ता हुई !प्रस्तुत है कुछ अंश :-

     "मैंने जीवन में दो बातें सीखी है,पहली कि सफलता के लिये ,विकल्प और दूसरी ,उस लक्ष्य को ,जिसे आप पाना चाहते है ,'गोल'मानकर ,सकारात्मक सोच के साथ ,सतत प्रयास जरूरी है !"मैंने शिल्पा जी से कहा। 

     प्रत्युत्तर में शिल्पा जी बोली -'आपकी पहली बात ,100 %सच है !विकल्प जीवन में होने चाहिए !जीवन जीने का यहीं सलीका है!एक रास्ता बंद होता है ,तो अन्य रास्ते खुलते है !'

     मन ही मन सोच रहा था कि दूसरी बात पर ,शिल्पा जी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। खैर ,मैंने ही इस बात को प्रमुखता देते हुये ,उनसे कहा -" 'गोल' वाली बात में भी ,कुछ पॉइंट है !'गोल'को हासिल करने में ,आपकी जिद्द या आपका अंहकार और या आपका स्वाभिमान भी ,महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है !"

     'स्वाभिमान के साथ ही ,इंसान को जीवन में आगे बढ़ना चाहिये और ध्यान रखना चाहिए ,कि माता -पिता का नाम ख़राब न हो !'-शिल्पा जी की बात सुनकर ,ऐसा लगा जैसे वे 'लेडी श्रवण कुमार' है !बात -बात में माता -पिता को याद करना ,उनके दिए संस्कारों का प्रकटन आदि मातृ -पितृ -भक्ति का ,इस कलियुग में अद्भुत उदाहरण है !

 


     'जी ,.... मैंने जीवन में सच्चाई के मार्ग को चुना !आपको बताऊँ मैं ,विषम -परिस्थितियों में ,एक ठग(ग्राहक ) ने लोगों से ठगी मारने के लिए ,10 लाख रुपये का ,मुझे ऑफर दिया ,तो मैंने अपनी ईमानदारी और देश-भक्ति का हवाला देते हुए ,उसे चलता कर दिया ! पर वो मुझसे प्रभावित होकर बोला कि आपकी मैं इज्जत करता हूँ ,बुरे वक़्त में कभी आपने 500 /-रूपये की मेरी मदद की थी !सोचा, आपकी परेशानियों में ,10 लाख रूपए आपकी मदद करेंगे !पर आपकी देश-भक्ति देखकर ,मेरी आत्मा भी जाग गई है !अब मेहनत से बेटी और बीवी का  भरण-पोषण करूँगा !... फिर वह पंजाब छोड़कर कहीं चला गया !पिछले 5 वर्षों से ,अपनी शॉप पे उसके दर्शन नहीं हुये !'- मेरी ये बात सुनकर, शिल्पा जी सोच रही होंगी कि कितने 'मिया मिठ्ठू' है !मुझे तो डर है ,कहीं मुझे 'मिठ्ठू जी ' बुलाना न शुरू कर दें!मैंने उनसे आगे कहा -'सच्चाई का मार्ग एक कठिन मार्ग है!काँटों का बिछोना है !मेरे मन में एक ही बात रहती है कि कष्टों वाले, इस मार्ग पर, जब भी सफलता मिलेंगी ,वह आनंदमय ,स्थायित्व और संतोष पूर्ण होगी !'-शिल्पा जी ने मेरी इस बात पर पूर्ण समर्थन में ,अपनी हामी का मुझे रिवॉर्ड दिया !और बोली कि 'गलत रास्तों पर जाकर ,शॉर्टकट से सफलता पाना ,मतलब खुद को बर्बाद करना !'


व्यक्तिगत कारणों से शिल्पा "शैली " के स्थान पर,प्रतीक -रूप में
अभिनेत्री  शिल्पा शैट्टी का चित्र लगाया गया है !
 

     थैंक यू सो मच ,शिल्पा जी !कभी -कभी तो ऐसे लगता है कि हम दोनों एक ही थैली के चट्टे -बट्टे है !फोटो -कॉपी है !अब प्लीज ,लड़ना मत कि चट्टा कौन है ,और बट्टा कौन है ?


चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा


9/13/20

एक और सोनू सूद ! सोनू सूद की जलाई अलख से ,देश में इंसानियत का प्रसार ! सतपाल चावला ने ,अपने पैसे खर्च कर, मज़दूर को घर भिजवाया -बर्बाद इंडिया / मनोज बत्रा (एडिटर) !

एक और सोनू सूद !

सोनू सूद की जलाई अलख से ,देश में इंसानियत का प्रसार !

सतपाल चावला ने ,अपने पैसे खर्च कर, मज़दूर को घर भिजवाया !

दिनांक -13 सितम्बर ,2020 . 
कुलदीप नगर,राजपुरा (पंजाब ). (मनोज बत्तरा द्वारा ). 

     कोरोना के वैश्विक -संकट के चलते ,मुंबई के प्रवासी मज़दूरों को ,अपने खर्च पर फिल्म -अभिनेता सोनू सूद ने ,उन्हें उनके घर तक पहुँचाने की, जो मुहिम शुरू की थी ,उसका असर देश के हिस्सों में भी देखने को मिल रहा है !या यूँ कहे कि सोनू सूद ने मानवता की मिसाल की जो अलख जलाई ,उससे लोगों में भी मानवता का प्रसार हुआ है !सचमुच, सोनू सूद द्वारा ,किये गए उच्च -स्तरीय,लोक -कल्याण के कार्यों के कारण ही ,वे देश के असली हीरो है !



     आज मानवता का एक साक्षात् किस्सा देखने को मिला !लगा एक और सोनू सूद सामने है !कुलदीप नगर निवासी ,राधा -स्वामी सतपाल चावला ने 30 रूपये टैम्पू का किराया खर्च करके ,एक बिहारी मज़दूर को ,पटियाला में ,उसके चाचा के घर पहुँचाया !
     दरअसल वह बिहारी इस समय ,गोरखपुर ,उत्तर प्रदेश से शाम के वक़्त राजपुरा पहुंचा था।रास्ते में उसके सारे पैसे खर्च हो गए थे !वह पटियाला का रास्ता पूछकर ,पैदल ही ,26 किलोमीटर दूर पटियाला जाने लगा तो सतपाल चावला की मानवता जाग गई ,उन्हें ये भी डर था कि देर रात वह ,पैदल पटियाला पहुंचेगा ,तो कर्फ्यु के कारण उसे पुलिस वाले भी ,तंग करेंगे !खैर ,उन्होंने 30 रूपये टैम्पू का किराया खर्च करके,उस बिहारी मज़दूर को पटियाला के लिए ,टैम्पू में रवाना कर दिया। 



     पेशे से स्वयं टैम्पू के वाहक ,सतपाल चावला मृदुभाषी ,मिलनसार और हँसमुख इंसान है !उनके मना करने के बावजूद ,इस समाचार को ,बड़ी खबर मानकर ,लोगों तक पहुँचाना ,'बर्बाद इंडिया 'अपना कर्तव्य  समझता है और अपनी शुभकामनाओं से उन्हें सम्मानित करता है !

    
चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा


9/12/20

आश्चर्यजनक ! सोनू सूद की जरूरत ,भारतीय ग्रास कला को ,रोजगार -अवसर हेतू ! बंद आँखों से ,सरकंडे की अद्भुत कलाकृतियां बनाते है ,अभिषेक चौहान !-बर्बाद इंडिया / मनोज बत्रा (एडिटर)

आश्चर्यजनक !

सोनू सूद की जरूरत ,भारतीय ग्रास कला को ,रोजगार -अवसर हेतू !

बंद आँखों से ,सरकंडे की अद्भुत कलाकृतियां बनाते है ,अभिषेक चौहान ! 

दिनांक -12 सितम्बर ,2020 . 
राजपुरा (पंजाब ). (मनोज बत्तरा द्वारा ). 

     अनादि काल से चली आ रही ,विरासती कला 'ग्रास आर्ट' के माहिर ,ग्रास आर्टिस्ट अभिषेक चौहान ,देश के प्रथम ऐसे कलाकार है ,जो आँखें बंद करके ,सरकंडे/घास  से,विभिन्न प्रकार की अद्भुत कलाकृतियां बना सकते है। 
     केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय और पंजाब सरकार द्वारा ,अभिषेक को उनकी इस अद्भुत कला हेतू सम्मानित भी किया जा चुका है। अभिषेक का कहना है कि ये विरासती कला ,आज अपनी पहचान खोती जा रही है ,यदि भारत के रियल हीरो और फिल्म कलाकार सोनू सूद ,इस कला के अम्बैसेडर बने ,तो विश्व -स्तर पर ,ग्रास कला की खासी पहचान बन सकती है !सरकंडे से फूल ,सजावटी सामान ,गहने ,धार्मिक -चिन्ह और राखियां आदि को भी तैयार किया जा सकता है ,इसलिए स्वदेशी रोजगार के अवसर को पैदा किया जा सकता है !प्रवासी मजदूरों हेतू रोजगार उत्पन्न करने की मुहिम चलाने वाले ,सोनू सूद की आवश्यकता ,आज देश की इस अद्भुत ग्रास कला को भी है !  


            
                                                                    अभिषेक के पुराने चित्र !
                                                        आँखें बंद और तैयार कलाकृति !
          
चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा


                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                       

टेली-कॉलिंगनार ! रिश्तों के गेम -शो 'कौन बनेगा रिश्तेदार ?'में बत्रा ने करोड़ों की बाजी जीती ! रिश्तों में बातें छिपाना ,मतलब खुद का गलत होना !@को -एडिटर शिल्पा 'शैली '-बर्बाद इंडिया / मनोज बत्रा (एडिटर)

टेली-कॉलिंगनार !

रिश्तों के गेम -शो 'कौन बनेगा रिश्तेदार ?'में बत्रा ने करोड़ों की बाजी जीती !

रिश्तों में बातें छिपाना ,मतलब खुद का गलत होना !@को -एडिटर शिल्पा 'शैली '

दिनांक -12 सितम्बर ,2020 .
राजपुरा -चंडीगढ़ (पंजाब ). (मनोज बत्तरा द्वारा ).

     आज प्रात कोई दस बजे,इंट्यूशन हो रही थी ,कि जैसे शिल्पा 'शैली 'जी मुझे याद कर रही हो !बस ,फिर क्या था ,मैंने कॉल घुमा दिया। और बातों का सिलसिला जारी हो गया।


व्यक्तिगत कारणों से शिल्पा "शैली " के स्थान पर,प्रतीक -रूप में
अभिनेत्री  शिल्पा शैट्टी का चित्र लगाया गया है !
 

     -'सुबह -सुबह कॉल कर रहा हू ,इसलिए कि देखता हू कि आपमें कितनी एनर्जी है। 'मेरे इस कथन पर वे मुस्कुरा दी।
     -'शिल्पा जी ,आपकी ये बात पूरी तरह सच निकली कि समय ,स्वयं समाधान लेकर आता है।मेरी बेटी की पूरी फीस स्कूल ने माफ़ कर दी। नहीं तो हालात ने कमर तोड़ दी थी।'
     -'चलिए ,आपका एक तरफ से बर्डन कम हुआ। 'वे खुश होकर बोली।
     आगे बात उनके ऑफिस की चली ,तो मैंने कहा कि'यदि कटमर की नियत लोन भरने की है ,तो कंपनी को भी ,उसके हालातों को समझते हुए ,उदारता बरतनी चाहिए।'इस पर शिल्पा जी ने कहा कि 'व्यवहार में ऐसा नहीं होता। '
     'मैंने भी आज रास्ता तलाशने की भरपूर कोशिश की ,कि कोई एक तो सच्चा इंसान मिलेगा ,जो समस्या को सिरे चढ़ाएगा !मैंने आगे कहा। इस पर शिल्पा जी तपाक से बोली -'ये आपकी पॉजिटिविटी ही है ,जो आप विषम हालातों में लगे हुए हो !सौ में से वो एक इंसान खोजना होता है ,जिसके पास सॉलूशन होता है !'चौबीसों घंटे साकारात्मक रहने वाली ,शिल्पा जी के शरीर के निकट ,निश्चित रूप से,अवश्य ही प्रकाश-पुंज होगा !लगता है ,शोध के लिए वैज्ञानियों की टीम जरूर बुलवानी पड़ेगी !
     आज बातों के दौर में, उत्साह और व्याकुलता तो थी ,पर कानों को मज़ा नहीं आ रहा था,क्योंकि बाईपास पर ट्रैफिक का शोर बहुत था। आज मुझे अपने बहरें होने का अहसास हो रहा था ,हा -हा !
     बातें आगे बढ़ रही थी। आज शिल्पा जी ने ,मेरा मक्खन लौटाने का मन बना रखा था ,बोली-'आप जो लिखते हो ,वो बहुत गहराई में उतर जाता है!निष्कर्ष अच्छे निकालते हो आप !लेखन के प्रति आपकी ईमानदारी और मेहनत दिखती है !लेखों में नयापन होता है !बोरियत नहीं आती !'
     'शिल्पा जी,मेरा पुनर्जन्म है !पिछले जन्म का ज्ञान और संस्कार है !बातों के मर्म अच्छे से समझ आते है !और मैं ,मन ही मन सोच रहा था कि शिल्पा जी मेरे सिरहाने बैठी हो ,मैं लिखता रहूँ ,वे तारीफ के पुल बांधती रहे !पर प्रभु ,कभी मुझमें मेरे लेखन का अंहकार मत भरना !मेरे पाँव हमेशा जमीन पर ही रखना !

Shilpa Shetty Family

     बातों -बातों में शिल्पा जी ने ,फिर एक ऐसी बात बोल दी कि मैं उनके आगे ,फोन पे यार ,नतमस्तक हो गया !उन्होंने कहा कि मैं अपने निकटम संबंधों में अपना सब कुछ शेयर करती हू !कुछ भी उनसे छिपाती हूँ  ,तो मैं गलत हूँ!'रिश्तों के प्रति शिल्पा जी कितनी ईमानदार है !कितने विश्वसनीय रिश्तें है ,उनके पास ,इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है !रिश्तों के प्रति ईमानदार इंसान ,जीवन में प्राय कम मिलते है ! मेरी नज़र में ,शिल्पा जी ,एक G R 8 और धनी महिला है ,क्योंकि उनके पास रिश्तें है और अब मैं भी तो हूँ ,उनका रखवाला ,उनका भाला !पर ,रिश्तों के मामले में ,अपना तो बुरा हाल है ,दोस्तों !सचमुच ,अकाल पड़ा हुआ है !पीठ में छुरा घौंपा गया !गलत समझा गया या यूँ कहूं कि मेरे वजूद को कभी समझने की कोशिश ही नहीं की गई !स्वार्थी दुनिया में अकेले हो गए हम !

     कुछ को हमने छोड़ा ,कुछ ने हमको छोड़ा ,रह गया बस, अब लोगों से रिश्ता थोड़ा -थोड़ा !

     दरअसल ,मुझे लोग जल्दी से पसंद भी नहीं आते !अब ये बात दूसरी है ,दोस्तों कि, रिश्तों के गेम -शो 'कौन बनेगा रिश्तेदार ?'में मैंने अभी करोड़ों की बाजी जीती है !उन एक से रिश्ता ,करोड़ों रिश्तों के बराबर है !

सवा लाख से ,ये रिश्ता लड़ाऊं /मिलाऊ (तुलना )!
तँ मनोज बत्तरा नां कहलाऊँ !!

     खैर ,मैंने उनकी उक्त बात पर ,उन्हें तेज आवाज में ,जोरदार सैलूट किया ,-'सलूटटट ...... शिल्पा जी ,जबरदस्त वाला !'
     हमारे बीच का टेली-कलिंगनार आगे बढ़ रहा था !
     भूतकाल के धोखे ,फरेब और असफलताओं तथा अज्ञात भविष्य आदि को ध्यान में रखते हुए ,मैंने कहा कि  'कल मेरा नहीं था ,न आने वाला कल मेरा कभी हुआ ,इसलिए मैं आज में जीने लगा हूँ !आने वाला पल,जाने वाला है !हो सके तो इसमें जिंदगी बिता दो ,पल जो ये जाने वाला है !ये गीत सुना है ,आपने ?'
     शिल्पा 'शैली 'जी मेरी इस बात पर,मुस्कुराते हुए बोली ,कि 'मैं पता क्या सोचती हूँ कि आज ऐसा काम करो ,जो भविष्य बनायें !'
     यहाँ दरअसल ,हम दोनों के कहने का वे अलग -अलग था ,पर हम दोनों 'आज में' जीने की बात कर रहे थे। शिल्पा जी ने भी इस बात को माना !
     आज पता नहीं ,क्यों अपराध-बोध हो रहा है मुझे !आज मैं अपने इस लेख के साथ न्याय नहीं कर पाया !शिल्पा जी की लम्बी ,मर्म वाली बातों को यहाँ लिख नहीं पाया,शायद तभी !घर आते -आते बहुत कुछ भूल गया !'अब यादाश्त तेज करने वाला टॉनिक नहीं पिलाओगे ,तो ऐसे ही होगा,शिल्पा जी !खैर ,आज का टेली-कालिंगनार आप भी लिखिए !दो बार ,अलग-अलग स्टाइल में छाप देंगे !घर की अखबार /वेबसाइट है !अपने केड़े पैसे लगदे हैं इत्थे !

"पहले तो मैं जॉबर थी ,राइटर बनाया आपने !"


चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा




-'

9/11/20

हमारे बच्चें हमारी जिंदगी है ,हमारी दुनिया है। स्कूल भेजने का सवाल ही नहीं उठता !@मनोज बत्तरा -बर्बाद इंडिया / मनोज बत्रा (एडिटर)

21 सितम्बर से ,आंशिक रूप से स्कूलों को खोलने का, सरकार का मन ! 

साढ़े 44 लाख से अधिक कोरोना -केस,और कई तरह की छूट,आश्चर्यजनक और विचारणीय प्रश्न है!

हमारे बच्चें हमारी जिंदगी है ,हमारी दुनिया है। स्कूल भेजने का सवाल ही नहीं उठता !@मनोज बत्तरा 

दिनांक -11 सितम्बर ,2020 . 
राजपुरा -चंडीगढ़ (पंजाब ). (ईश्वर आज़ाद द्वारा ). 
      
     दिनांक 10 सितम्बर ,2020 के 'दैनिक ट्रिब्यून 'के सम्पादकीय 'सतर्कता संग शिक्षा 'पढ़कर ,वर्तमान में शिक्षा की दशा और दिशा ने ,'बर्बाद इंडिया न्यूज़ 'के मुख्य संपादक और पत्रकार मनोज बत्तरा का ध्यान आकर्षित किया।लेख में बताया गया कि सरकार ने आगामी 21 सितम्बर से ,कक्षा नौवीं से लेकर बारवीं कक्षा तक के छात्रों हेतू स्कूलों को आंशिक रूप से खोलने का मन बनाया है। लेख में कोरोना के वैश्विक -संकट के चलते ,वर्तमान में छात्रों की मनोदशा और चिंताओं का भी जिक्र है। लेख में ,ग्रामीण इलाकों में ख़राब इंटरनेट,बिजली -समस्या ,गरीबी आदि के कारण ऑनलाइन -शिक्षा में आ रही ,रुकावटों को भी प्रमुख रूप से उजागर किया गया है। 



     बत्तरा ने कहा कि देश में यदि कोरोना -केस लाखों में है ,तो एक अभिभावक की हैसियत से ,सरकार के ,इस मूर्खता -पूर्ण फैसले का स्वागत और समर्थन मैं कभी नहीं करूँगा। हमारे बच्चें हमारी जिंदगी है ,हमारी दुनिया है। स्वैछिक विकल्प और अनुमति का प्रश्न ही नहीं उठता। माना कि कोरोना -संक्रमण के बाद ,लागू लॉकडाउन ने देश में शिक्षा के अधिकार के दायरों को संकुचित कर दिया है। पर इस बात की क्या गारंटी है कि बच्चें और स्कूल ,नियमों के पालन में लापरवाही नहीं करेंगे और बच्चों को कोरोना -संक्रमण नहीं होगा। देश में 12000 कोरोना -केसों के आने पर तो बड़ा  लॉकडाउन लगा दिया जाता है और वर्तमान में साढ़े 44 लाख से अधिक कोरोना -केस आने पर ,कई तरह की छूट दी जा रही है -ये आश्चर्यजनक और विचारणीय प्रश्न है। 
     बत्तरा के उक्त आशय का पत्र ,आज 'दैनिक ट्रिब्यून 'के चंडीगढ़ ,करनाल और गुड़गांव तीनो संस्करणों में ,करोड़ों पाठकों हेतू 'ट्रिब्यून 'के सम्पादकीय -पृष्ठ पर ,'आपकी राय 'कॉलम के अंतर्गत प्रकाशित हुआ।बत्तरा का कहना है कि लेखन और पत्रकारिता के इस मुकाम पर ,वे बिना मार्ग-दर्शन और स्वप्रेरणा से पहुंचे है ,जिसके पीछे उनकी वर्षों की अथक मेहनत और समाज के प्रति दायित्व -बोध है।  



    


चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा


9/9/20

शिल्पा के कारण; बत्रा के फ्रिज का मक्ख़न ,थोड़ा कम हुआ !-बर्बाद इंडिया / मनोज बत्रा (एडिटर)

टेली-कॉलिंगनार !

'बर्बाद इंडिया 'की सबसे बड़ी प्रशंसक,शिल्पा  'शैली ',फिर पुरस्कृत !

शिल्पा के कारण; बत्रा के फ्रिज का मक्ख़न ,थोड़ा कम हुआ !

  दिनांक -9  सितम्बर ,2020 
 राजपुरा -चंडीगढ़ (पंजाब ). (शिल्पा 'शैली 'और मनोज बत्रा द्वारा ). 

      रियल और वास्तविक ,उन्हें इंसान कहना अटपटा लग रहा है ,इसलिए रियल और वास्तविक रब जैसे लोगों के अंतर्मन की पहचान ,उनकी आवाज में परिवर्तन से हो जाती है। दरअसल ,वे अंदर से जो, जी रहे होते है ,वो ही उनके चेहरे और आवाज से झलक रहा होता है। आज जब 'बर्बाद इंडिया'की उप -संपादक शिल्पा जी 'शैली'का कॉल आया ,तो उनकी आवाज साफ़ दिखा रही थी ,कि वे अंदर से कुछ उखड़ी हुई -सी थी। इस बात पर, मेरे पूछने पर वे नहीं मानी ,बोली -'नहीं कोई बात नहीं !'यहाँ मैंने उन्हें आवाज सही करने हेतू काढ़ा पीने की सलाह दी !खैर ,बत्तरा साहेब ,तो पूर्व -जन्मों के अंतर्ज्ञान और संस्कारों के धनी है ,अनकही बातें ,कम कही बातों के मर्म को ,गहरे तक समझ जाते है !


व्यक्तिगत कारणों से शिल्पा "शैली " के स्थान पर,प्रतीक -रूप में
अभिनेत्री  शिल्पा शैट्टी का चित्र लगाया गया है !
 


     मैं हैरान तब हुआ ,जब उक्त बात से जुडी बात उन्होंने बोल डाली -'सर ,लगता है इन दिनों आप काफी बिजी रहे ,जो हमारी बात नहीं हुई ,,,,,,पिछले टेलि-कॉलिंगनार का शेष-भाग मैंने पढ़ा !एक-एक बात आपने बड़ी गहराई से ,मर्म के साथ और अंत में निष्कर्ष देकर लिखी !लगता है ,मनोज सर ,आप कागज -पैन साथ रखते हो !'
     मन में उनकी बात सुनकर ,सोच रहा था कि प्यार हो ,दोस्ती हो या फिर कोई भी रिश्ता ,जब आदत बन जाता है ,तो वह अपनी अहमियत खो देता है !'नहीं ,बिजी नहीं था ,कुछ लापरवाही और कुछ संशय के कारण ,आपसे बात नहीं कर पाया !,,,,और जहाँ तक गहराई और मर्म के साथ लिखने का सवाल है ,तो पहले मैं दिये टॉपिक पर लिखता था। पर फिर जीवन के अनुभवों से ,अंतर्ज्ञान हुआ कि नहीं ,दिमाग के साथ दिल से भी लिखो। जो जियो वो लिखो ,ऐसी सच्चाई लिखो ,जो दुनिया के काम आ सके !और खुद में चिंतन -मनन से ,ऐसे निष्कर्ष पैदा करो ,जो आम -जन को ,जीवन की जटिलता में दिशा दे !शिल्पा  जी ,इसी का नाम तो साहित्य है !ऐसा लेखन ,ऐसा साहित्य, जिसमें विश्व का कल्याण और परोपकार छिपा है ! ऐसा साहित्य लिखना-पढ़ना सकारात्मकता पैदा करता है और विश्व-कल्याण और परोपकार की भावनायें ,इंसान को भक्ति की ओर ले जाती है !'
     खैर ,दोस्तों ,जो भी है ,शिल्पा 'शैली जी मेरी और 'बर्बाद इंडिया 'की सबसे बड़ी प्रशंसक है !उनकी स्वादिष्ट आवाज में ,तारीफ सुनकर स्वाद आ जाता है ,मानो ऐसे लगता है ,जैसे कोई बड़ा राष्ट्रिय -पुरस्कार मिला हो ,लिखना सफल हुआ हो !अब शिल्पा जी का सम्मान बनता है, भाई ! मुख्य सम्पादक की हैसियत से मैं उनको   'बर्बाद इंडिया 'की सबसे बड़ी प्रशंसक होने की घोषणा,पुरस्कार सहित करता हूं !
     हमारे बीच का टेलि-कालिंगनार ,अपने पूरे हुस्न पर था।शिल्पा जी बोली -'मेरे बॉस मुझसे बोले ,शिल्पा ,ऐसा आपमें क्या है ,जो काम हम सीनियर होकर भी नहीं कर पाते ,वो आप कर डालते हो !कंपनी के जो ग्राहक किश्तें नहीं भर रहे होते है ,वे आगे -पीछे किश्तें भरने लगते है !'यह सुनकर मैं भी खुश था कि मेरी सखी की ऑफिस में बहुत इज्जत है !खैर,शिल्पा जी ने आगे बॉस से कहा कि 'सर ,कंपनी के ग्राहकों से मेरी बॉन्डिंग अच्छी रहती है,उनकी मजबूरी को समझती हूँ ,किश्त भरने के लिए ,जोर नहीं डालती !सर ,कोई भी समस्या ,सही समय और सही जरिया आने पर ही ,स्वयं  हल होती है !बस ,कंपनी और ग्राहकों को सब्र से काम लेना चाहिए !कंपनी के ग्राहक मुझ पर विश्वास करते है !'उनकी बात बीच में रोक ,उत्सुकता में गलतियां होती रहती है ,मैं बोल पड़ा कि 'विश्वास किया नहीं जाता ,हो जाता है!'
     और इधर मुझे ये भी लग रहा था कि अपने फ्रिज का थोड़ा मक्ख़न आज कुछ और कम करूँ !'दरअसल ,आपकी मधुर और बैलेंस आवाज लोगों पर असर डालती है और वे पॉजिटिव होकर ,एक्टिव हो जाते है !'मैं ये सब उनसे बोला ,मन में यह सब सोचते हुए भी ,कि तैनूं तां निन्द आ जांदी है ,इनहादि ग्लां सुनके ,जिवें सप्प ,सो जांदा है ,बीण दी आवाज तें !
     दरअसल , शिल्पा जी को खुद भी नहीं मालूम ,कि उनकी आवाज में जादू  है ! सुनने वाले में भी ,आवाज की आवृति ,बैलेंस ,मर्म आदि को समझने की शक्ति होनी चाहिए !वैसे तो कोई इंसान पूर्ण नहीं होता ,पर नवजोत सिंह सिद्धू के स्टाइल में कहूं तो,'मोहतरमा ,तुसी कम्प्लीट हो ,सारियां नूं करदे ,पलित्त हो !'भई ,अपनी तो बेहतरीन इंसान वाली तलाश इनसे पूरी हो गयी है !

     "बत्तरा साहब ,बस करो आप !इतनी तारीफ भी कोई मुँह पे करता है ?" 
     -"अरे , पगले मन !मैं तो सखी साहिबा की तारीफ ,फ़ोन  पे कर रहा हूँ !"

चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा



9/8/20

विकास -मुद्दे पर ,शरारती तत्व हमेशा मुँह की खाएंगे ! @पत्रकार मनोज बत्रा -बर्बाद इंडिया / मनोज बत्रा (एडिटर)

कुलदीप नगर में ,मुख्य सड़कों का निर्माण जल्द शुरू ! -सतविंदर सिंह चंदूमाजरा

विकास -मुद्दे पर ,शरारती तत्व हमेशा मुँह की खाएंगे !
@पत्रकार मनोज बत्रा 

दिनांक -8 सितम्बर ,2020 . 
कुलदीप नगर ,राजपुरा (पंजाब ). (ईश्वर आज़ाद द्वारा ). 

     पिछले दिनों लोकल बॉडी विभाग ने,वार्ड -बंदी सम्बन्धी नोटिफिकेशन जारी करके ,वार्ड 15 को ,एस सी महिला आरक्षित घोषित किया था !इस तरह राजनीतिक सरगर्मियों के साथ -साथ ,प्रॉपर्टी सलाहकारों के भी हौंसले बुलंद रहे !उन्हें लग रहा है कि नगरपालिका में ,क्षेत्र के आने से और राजपुरा में आई टी पार्क बनने से ,कुलदीप नगर में ,प्लॉट के रेट 25000/-रुपये गज तक पहुंचेगें !किन्तु वर्तमान में ,यहाँ के निवासी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में ,नारकीय जीवन जीने को मज़बूर है !जल -भराव ,गंदगी ,सीवरेज,चोरियां आदि यहाँ की प्रमुख समस्याएँ है !लापरवाही के चलते ,पिछले दिनों बिजली के खम्बों से ट्यूब्स लाइट्स और लोगों के बैठने वाले ,दो सरकारी बैंच भी चोरी  हुए है !


फाइल फोटो 
फाइल फोटो 

     पिछले कई दिनों से ,स्थानीय लोगों में ,कुलदीप नगर के ,नगरपालिका में आने और मुख्य सड़कों के निर्माण हेतू लाखों रूपये की ग्रांट आने की, चर्चा जोरों पर रही !आज राजनीति की बेहद समझ रखने वाले, पंच सरदार सतविंदर सिंह चंदूमाजरा ने, बेहद उत्साहित होकर बताया कि गांव में ,मुख्य सड़कों का निर्माण किया जा रहा है !इस ख़बर को आप प्रमुखता से ,प्रकाशित करें !


सतविंदर सिंह चंदूमाजरा

     इस सम्बन्ध में पत्रकार बत्रा से बात हुई ,तो उन्होंने कहा कि जीने हेतू क्षेत्र का विकास जरुरी है !गुटबाजी और गांव का माहौल ख़राब करने वाले शरारती तत्त्व ,विकास के मुद्दें पर ,हमेशा मुँह की खाएंगे !बत्रा ने आगे कहा ,चूँकि राजपुरा नगरपालिका और सम्बंधित समस्त ग्राम -पंचायतें ,इस समय राजपुरा -प्रशासक ,माननीय एस डी एम के अधीन है,तो न जाने किस कानून के अंतर्गत , ग्रांटे आ रही है और सड़क का निर्माण शुरू होने जा रहा है !


चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा














k

9/5/20

"मजबूत विपक्ष, लोकतान्त्रिक- ढांचे की सर्वथा मांग !"- श्री मनोज बत्तरा -बर्बाद इंडिया / मनोज बत्रा (एडिटर)

करोड़ों पाठकों वाले "दैनिक ट्रिब्यून "ने, अपने द्वारा पुरस्कृत लेखक मनोज बत्तरा के विचारों को, फिर प्रमुखता से किया प्रकाशित !

"अपने संकट को, अवसर में बदले कांग्रेस !"-श्री राजकुमार सिंह

"मजबूत विपक्ष, लोकतान्त्रिक- ढांचे की सर्वथा मांग !"- श्री मनोज बत्तरा 

दिनांक -5 सितम्बर ,2020 .
राजपुरा -चंडीगढ़(पंजाब ).  (ईश्वर आज़ाद द्वारा ). 

     बहुत बड़ी सर्कुलेशन वाले और बेहद सम्मानित पत्र "दैनिक ट्रिब्यून" से पुरस्कृत ,बर्बाद इंडिया  न्यूज़ के मुख्य संपादक,फिल्म-निर्देशक,पत्रकार व साहित्यकार  मनोज बत्तरा के विचारों /प्रतिक्रिया को ,आज "दैनिक ट्रिब्यून " के सम्पादकीय -पृष्ठ पर ,'आपकी राय' कॉलम के अंतर्गत,'सोचने का वक़्त 'शीर्षक के साथ,प्रमुखता से प्रकाशित किया गया ! जिस पर ख़ुशी जाहिर करते हुए बत्तरा ने कहा कि दैनिक ट्रिब्यून के चंडीगढ़ ,करनाल और गुड़गांव संस्करण के करोड़ो पाठकों में उनका नाम बन रहा है ,ये बड़ी उपलब्धि है !

     आपको बता दें कि दिनांक 2 सितम्बर ,2020 के दैनिक ट्रिब्यून में ,सम्पादकीय -पृष्ठ पर प्रकाशित ,श्री राजकुमार सिंह जी ने अपने लेख"अपने संकट को अवसर में बदले कांग्रेस"  में कहा ,कि दीर्घकालीन राजनितिक विरासत वाली कांग्रेस को इस बात का अहसास होना चाहिए कि पार्टी में उभर रहे असंतोष के सुरों को ताकत में कैसे बदला जायें !यह भी ध्यान रहे कि विपक्ष में रहते हुए पार्टी संघठन को मजबूत करके ही, मोदी सरकार को चुनौती दी जा सकती है !वक़्त की जरुरत है कि पार्टी  संघठन को लोकतांत्रिक स्वरूप देकर असहमतियों के स्वरों को भी सुना जाएँ ! 


   
     इस पर बत्तरा ने अपनी सहमति जताते हुए , प्रतिक्रिया दी ,कि ये लेख मेरे दिल को छू गया !लेख सटीक ,प्रगतिवादी और सकारात्मक सोच वाला था !मजबूत विपक्ष लोकतान्त्रिक- ढांचे की सर्वथा मांग है !कांग्रेस को चाहिए ,कि पार्टी में उभर रहे ,असंतोष और असहमतियों के स्वरों को प्रमुखता दें!वर्तमान परिस्थितियों में ,योग्य व अनुभवी व्यक्ति को अपना नेतृत्व सौंपें !





     पूर्व में दैनिक ट्रिब्यून ,चंडीगढ़ के मुख्य संपादक श्री राज कुमार सिंह द्वारा, अपने प्रमाणित हस्ताक्षर के साथ, सम्मान-स्वरूप, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा महामहिम राज्यपाल से सम्मानित, डॉक्टर मधुकांत के लघु-कथा-संग्रह"तूणीर " की पुस्तक,बत्तरा को,पुरस्कृत करते हुए  भिजवाई गई थी ! दरअसल ,"चीनी उत्पादों के बहिष्कार की तार्किकता"  विषय पर अपने विचारों के अंतर्गत ,बत्तरा ने चीनी -सामान के बहिष्कार की पुरजोर वकालत की थी और इस बात पर जोर दिया था कि चीनी -सामान का ,जनता से पहले सरकार बहिष्कार करें!  
    6 जुलाई,2020 को बत्तरा के विचारों के आशय का सम्पादित और संक्षिप्त पत्र ,पुरस्कृत पत्र के रूप में,दैनिक ट्रिब्यून के चंडीगढ़ ,करनाल और गुड़गांव संस्करण में  प्रकाशित हुआ था।







चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा