6/20/20

आसमान से गिरा रहस्यमय धातु ,उल्कापिंड का टुकड़ा तो नहीं ?-बर्बाद इंडिया/मनोज बत्तरा(एडिटर)

आसमान से गिरा रहस्यमय धातु ,उल्कापिंड का टुकड़ा तो नहीं ?

19, जून, 2020. 
जालोर (राजस्थान )(मनोज बत्तरा द्वारा ).

      नवभारत टाइम्स के अनुसार ,कल शुक्रवार सुबह को ,राजस्थान के जालोर जिले के सांचौर में ,आसमान से लगभग पौने तीन किलो की ,एक रहस्यमय धातु,भंसाली हॉस्पिटल के पास,गर्म अवस्था में ,जोरदार गर्जना और धमाके के साथ गिरी !जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई !पहली नज़र में इसे उल्का पिंड समझा जा रहा है !हालाँकि अभी तक ,इसके उल्का पिंड होने की,अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



     काले-नीले पत्थर जैसी दिखने वाली यह धातु ,जमीन में धंसी हुई मिली!पुलिस ने इसको अपने कब्जे में लेकर ,ठंडा होने पर ,एक जार में डालकर ,जोधपुर विश्व -विद्यालय को जाँच के लिए सौंप दिया !इस रहस्यमय धातु की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है !जाँच से ही पता चलेगा ,कि आसमान से गिरा रहस्यमय धातु ,उल्कापिंड का टुकड़ा तो नहीं ?


चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा

https://www.youtube.com/watch?v=B0YAOkRlqHo&t=13s&fbclid=IwAR35oAyFjXlgi9hR-T6N73KxwHaH-mLgdVOI93YOTX1d6G-Ft5KU2ocN6Ws