6/11/20

आश्चर्य! नींबू /अंगारें उड़ाता,मुँह/नाक/शर्बत से धुंआ निकालता,सेलिब्रिटी शेफ राजीव!-बर्बाद इंडिया न्यूज़/मनोज बत्रा (चीफ एडिटर)



आश्चर्यजनक -

नींबू /अंगारें उड़ाता ,मुँह /नाक/शर्बत से धुंआ निकालता,सेलिब्रिटी शेफ राजीव चौहान !


 लुधियाना (पंजाब )(मनोज बत्तरा द्वारा ). 

    दुनिया में बहुत सारे लोग हैं ,जो तरह -तरह के शौक रखते हैं!कुछ सामान्य शौक !कुछ आदतन शौक !कुछ अजीबों -गरीब शौक !ये शौक ही ऐसे लोगों की ,जीने की  कला हैं ,जिद्द है ,पैशन हैं !अपने शौक पूरे कर डालनें के लिए ये कुछ भी कर डालते हैं !किसी भी हद तक चले जाते है!कहीं न कहीं ये लोग खुद को दुनिया से अलग दिखाने की या कुछ नया करने की चाहत रखते हैं ! 
    ऐसे ही एक शख्स है ,मेरे परम मित्र ,सेलिब्रिटी मास्टर शेफ श्री राजीव चौहान!चौहान आग और धुंए से खेलते हैं !आग और धुंए से जुड़ी ऐसी -ऐसी ट्रिक्स अपनाते है, कि सामने वाला देखकर दंग रह जाता है !
    द किचन फ़ूड पॉइंट ,लुधियाना के मालिक , the biker's sky lounge cafe(basant food group) और bistro flamme bois,लुधियाना (पंजाब )से जुड़ें रहे, शेफ राजीव चौहान ,नींबू को हवा में उड़ा डालते है!आग के अंगारें उड़ाना इनका प्रमुख शौक है!किसी पदार्थ की सहायता से ,ये अपने मुँह और नाक से धुंआ निकालने लगते है !हद तो तब हो गई ,जब इन्होनें शरबत से धुंआ निकाल कर दिखा दिया !सचमुच ,मास्टर माइंड है ,राजीव चौहान !
    "बर्बाद इंडिया "को शेफ राजीव चौहान ने बताया,कि किचन में काम करते -करते ऐसे आईडिया आ जाते है !मैं जीवन में कुछ अलग करके ,दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाना चाहता हू !मेरी रचनात्मकता ही मेरा शौक है,जूनून है !
                                                        


 








-------------------
CONTECTS;-

address-द किचन फ़ूड पॉइंट ,
84,फिरोज गाँधी मार्किट ,लुधियाना(पंजाब).
  
email-rajivchouhan84@gmail.com

phone-9915572599/8360278641

you tube-master chef rajiv chouhan

-------------------

राजीव की कुछ बोलती तस्वीरें !




राजीव की कलात्मक प्रस्तुति!              




प्रस्तुति के बाद रिलेक्स राजीव !

                         

 फोटो के दीवानें राजीव !                    



                       
                                     राजीव के दीवानें कलाकार !








  किचन के कलाकार राजीव !

               




                                                    राजीव का मोहक अंदाज !




THE BIKER'S SKY LOUNGE CAFE,

LUDIANA(PUNJAB)








BISTRO FLAMME BOIS,LUDIANA(PUNJAB)



-चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा 
https://www.youtube.com/watch?v=B0YAOkRlqHo&t=13s&fbclid=IwAR35oAyFjXlgi9hR-T6N73KxwHaH-mLgdVOI93YOTX1d6G-Ft5KU2ocN6Ws




6/9/20

पंजाबी हॉरर फिल्म बनाएंगें ,सेलिब्रिटी डायरेक्टर रॉकी सिंह अटवाल !# "बर्बाद इंडिया" न्यूज़/मनोज बत्तरा (चीफ एडिटर)



पंजाबी हॉरर फिल्म बनाएंगें ,सेलिब्रिटी डायरेक्टर रॉकी सिंह अटवाल !
                                

चंडीगढ़ (पंजाब)(मनोज बत्तरा द्वारा).

     पंजाब के मशहूर ,सेलिब्रिटी डायरेक्टर-प्रोडूसर -राइटर -सिंगर-मॉडल ,रॉकी सिंह अटवाल ,जिन्होंने एक वीडियो डायरेक्टर के रूप में, पहले कभी बॉलीवुड और पॉलीवुड के ,50 से अधिक अच्छे -अच्छे प्रोजेक्ट्स (सांग्स /फिल्म )दिए , जिसमें एक सिंगर के रूप में, उनके 8 सांग्स भी है ,अब खुद की लिखी हुई ,एक पंजाबी हॉरर फिल्म बनायेंगें !


  


                                         


    अटवाल ने बताया कि इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है! स्क्रिप्ट और कलाकार जल्द फाइनल होते ही ,indoor और outdoor शूटिंग शुरू हो जायेगी !ये अटवाल का ड्रीम -प्रोजेक्ट है ,जो उनके होम -प्रोडशन -  Roxbury Productions की मेहनती टीम के साथ मिलकर बनाया जायेगा अटवाल ने आगे बताया कि इस फिल्म में बेहतरीन लोकेशंस और स्पेशल इफेक्ट्स डाले जा रहे है!इसके बाद भी, और कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स भी लाइन में है !


                                        
                                                                                                            
                                                               


    अटवाल ने बताया कि उनकी कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड नहीं थी ,आज वे जिस भी मुकाम पर है ,वे अपनी लगन और मेहनत  के बल पर है !





                                          

    सन 2015 में बी एस एंटरटेनमेंट के रिशपाल बरार के साथ ,सही मायने में उनके फ़िल्मी सफर की शुरआत हुई !अटवाल कहते है कि संघर्ष के दिनों में कुछ गलत लोग उनकी टांग खींचते थे और उनके पिता जी भी चाहते थे, कि मैं कोई सरकारी नौकरी करूँ !



                                        
   स्वभाव से शर्मीले व आधुनिकता और फैशन के दीवाने अटवाल, देश-भक्ति से भी भरे हुए है ,वे बताते है कि देश से बाहर जाने पर ,वे मातृ -भूमि को बहुत याद करते है ,अक्सर याद करते हुए ,उनकी आँखों में आंसू आ जाते है !


                                                
   पंजाब की संस्कृति और लोक -गीतों का सम्मान करने वाले अटवाल,आगे कहते है कि वे अच्छा काम करते रहेंगे और ऐसे प्रोजेक्ट्स बनाते रहेंगे, जो समाज ,परिवार और देश को सही दिशा दें!
---------------------------------------------
email-jagdeepsinghatwal7253@gmail.com
phone-8146787576
you tube channel -  roxbury production और singer &vidio director rocky singh atwal .
----------------------------------------------------------


                            song-gaddi kaali!   


                                           
               
                                        
                                         song-born swagger!

   
                                                         

                                                    song-charche! 


                                                              




शान पंजाबी वेब चैनल पर अटवाल का इंटरव्यू !




-चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा 
https://www.youtube.com/watch?v=B0YAOkRlqHo&t=13s&fbclid=IwAR35oAyFjXlgi9hR-T6N73KxwHaH-mLgdVOI93YOTX1d6G-Ft5KU2ocN6Ws




6/5/20

सुरेश गोगिया :राजनीतिक गलियारों का एक बड़ा नाम ! # "बर्बाद इंडिया" न्यूज़/मनोज बत्तरा (चीफ एडिटर)

सुरेश गोगिया :राजनीतिक गलियारों का एक बड़ा नाम !

पंजाब मध्यम उद्योग विकास बोर्ड के वाईस चैयरमेन बनें,सुरेश गोगिया !



चण्डीगढ़ (पंजाब )(मनोज बत्तरा द्वारा ).

    पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन श्री अमरिंदर सिंह ,उनकी धर्म -पत्नी  महारानी परनीत कौर (सांसद )और पुत्री बीबा जयइंद्र कौर से निकटम पारिवारिक संबंध होने और अगर्णीय समाज-सेवक होने के कारण ,पटिआला (पंजाब )के सीनियर कांग्रेसी लीडर श्री सुरेश गोगिया राजनीतिक गलियारों में एक बड़ा नाम हैं !

with Mr Vijay Inder Singla ji, Cabinet Minister Punjab.

    श्री सुरेश गोगिया लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के लिए पूर्णनिष्ठा और ईमानदारी से काम कर रहे है ,जिस कारण श्री गोगिया को पंजाब मध्यम उद्योग विकास बोर्ड का वाईस चैयरमेन बनाया गया है !




    गोगिया ने कहा कि पंजाब से बेरोजगारी दूर करने के लिए ,नए -नए उद्योग स्थापित किये जा रहे है ,जिसके लिए निवेश मिल रहा है !वे तन -मन से सौंपी गई जिम्मेवारी निभायेंगे !



    पिछले दिनों ,विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने श्री गोगिया के सम्मान में विभिन्न आयोजन किये ! गोगिया समाज में अपनी एक विशेष अहमियत रखते हैं !



-चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा 
https://www.youtube.com/watch?v=B0YAOkRlqHo&t=13s&fbclid=IwAR35oAyFjXlgi9hR-T6N73KxwHaH-mLgdVOI93YOTX1d6G-Ft5KU2ocN6Ws


    

रुला देगा आपको ,आइशना मखीजा का ये टिक टॉक वीडियो!लॉक डाउन में एक बिहारी का दर्द!# "बर्बाद इंडिया" न्यूज़/मनोज बत्तरा (चीफ एडिटर)

 बर्बाद इंडिया !:लॉक डाउन में एक बिहारी का दर्द!!

 पटियाला (पंजाब )(मनोज बत्तरा द्वारा ). 

    सचमुच दोस्तों ,रुला देगा आपको ,आइशना मखीजा का ये टिक टॉक वीडियो!लॉक डाउन में एक बिहारी का दर्द,आइशना मखीजा ने अपने बेहतरीन अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया हैं !आइशना मखीजा की अभिनय-कला के पीछे ,उनके मन की सुंदरता ,विश्व -कल्याण ,इंसानियत के लिए दर्द आदि उनके उच्च मानवीय गुण साफ़ झलकते है ! आइशना मखीजा जैसे उभरते कलाकारों को "बर्बाद इंडिया" सदा समर्थन देगा ,क्योंकि दुनिया को जीना ये कलाकार भी सिखाते है ! 








आइशना मखीजा का परिचय   
  • पटियाला (पंजाब )की आइशना मखीजा ,पंजाब की एक उभरती कलाकार है ! इन्होनें पंजाबी यूनिवर्सिटी ,पटियाला से भारतीय नृत्य कत्थक में परा -स्नातक और पंजाब के लोक -नृत्य में पी*जी*डिप्लोमा किया हुआ है!
    ये वारवी डांस अकादमी की मालकिन है!
    अकादमी में ये ज़ुम्बा और भंगड़ा सिखाती है और कोरियोग्राफर भी है!
  • https://www.facebook.com/100003829868012/videos/1944526459018331/?t=1

  • -चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा 






6/3/20

आश्चर्य -जनक :एक अद्भुत आलू (नवजात शिशु की शक्ल वाला)! # "बर्बाद इंडिया" न्यूज़/मनोज बत्तरा (चीफ एडिटर)

आश्चर्य -जनक :एक अद्भुत आलू (नवजात शिशु की शक्ल वाला)! 




नई दिल्ली ,इंडिया (मनोज बत्तरा द्वारा ). 
    विश्व के सात नए आधिकारिक अजूबों की बात करें ,तो चिचेन इत्जा में पिरामिंड (मैकिसको ),ब्राजील का मसीह उद्धारक ,इटली का रोमन कोलॉजियम ,भारत का ताज महल ,चीन की महान दीवार ,पेरू का माचु पीच्चु और जॉर्डन का पेट्रा !


Mayor Naveen Jain Demands Unlock Tajmahal And Other Monuments ...
भारत का ताज महल

      भारतीय फ़िल्मी सिनेमा के अनुसार,दुनिया में सात नहीं ,आठ अजूबें है -"सात अजूबे इस दुनिया में ,आठवीं अपनी जोड़ी !तोड़े से भी न टूटे ,धरम -वीर की जोड़ी ,हो-ओहो !, हो- ओहो !!"(फिल्म "धर्मवीर "का गीत ).


Dharam Veer (film) en vidéo sur Dailymotion

    
    इसके बावजूद ,कुदरत /प्रकृति महान है ,समय -समय पर वह तरह -तरह के आश्चर्यजनक कारनामें ,मनुष्य को दिखाती रहती है ,ताकि मानव जिज्ञासा ,कौतूहल ,श्रद्धा ,भक्ति आदि के साथ ,अंहकार -रहित होकर ,प्रकृति को सर्वोपरि मानते हुए, नत-मस्तक रहें! न जाने कितने ही आश्चर्य ,इस दुनिया में बिखरे पड़े हैं !
   ऐसा ही एक आश्चर्य ,अचानक मेरे सामने आया ,तो मेरी आंखें फटी कि फटी रह गई !
    कुछ वर्ष पुरानी बात है ,मेरी इकलौती बीवी बोली-"आज काम से छुट्टी मारी है ,घर के कामों में हाथ बटाओ !"हर किसी की बीवी इसी ताक में रहती है,कि कब पति छुट्टी मारकर घर पर रहे ,हम उस पर अपना हुक्म चलाये !बेचारा मैं ,मरता क्या न करता !सोचा -चल आज इनको खुश कर देते है !एक कहना मानने से कुछ महीने अच्छे बीत जायेंगे !नहीं तो "पत्नी -पीड़ित संस्था "का मेंबर बनना पड़ेगा !पत्नी जानबूझकर जली हुई रोटियां खिलायेंगी !पत्नी बोली -"चलो ,आलू छील दो ,आज आलू -टमाटर की सब्जी बनानी है !''और आलू की टोकरी मेरे हाथ में थमाकर चली गई !



    पर ये क्या ,आलू छीलते -छीलते मेरे हाथ कांपते हुए ,रुक गए और वो अजीब-सा आलू मेरे हाथ से नीचे गिर गया !कुछ सेकंड बाद, मैंने हिम्मत करते हुए ,उस अजीब आलू को जमीन से उठाया और ध्यान से देखा !
    सचमुच ,मन जिज्ञासा और कौतूहल से भर उठा!मेरी आँखें फटी कि फटी रह गई !वह आलू किसी नवजात शिशु की शक्ल का था !गंजा सिर ,माथा ,2 भौंए,२ आँखें ,एक नाक ,एक मुँह ,2 कान और बड़ी -सी गर्दन !

रिपोर्टर मनोज बत्तरा के हाथ में अद्भुत आलू !

    मैं हैरान जरूर था ,पर मेरे चेहरे पर ,अपार ख़ुशी वाली मुस्कान भी आई !कि कुदरत का मेरे ऊपर आशीर्वाद है ,इस सबके पीछे उसका कोई संकेत /मंशा छिपी है !पूर्व -जन्म के संस्कारों से निर्मित है,आज का मेरा व्यक्तित्व !इसलिए आश्चर्य -जनक घटनाएं ,पूर्वाभास आदि होते रहते है !
   अंत में ,इससे पहले कि मैं इस आलू को मीडिया के जरिए ,दुनिया के सामने ला पाता ,दो दिन बाद ,इस स्वस्थ आलू की मृत्यु हो गयी !मरने से पहले ,उसने काले -पीले रंग का पानी (रक्त )छोड़ा और पिचक गया ,सिकुड़ गया!
    सचमुच ,ऐसे लगा था ,जैसे किसी नवजात शिशु की आत्मा ,आलू के शरीर में प्रविष्ट होकर,मुझसे मिलने आई थी !वैसे मुझे आज तक इसके पीछे का कारण समझ नहीं आया !


चीफ एडिटर आचार्य मनोज बत्तरा

https://www.youtube.com/watch?v=B0YAOkRlqHo&t=13s&fbclid=IwAR35oAyFjXlgi9hR-T6N73KxwHaH-mLgdVOI93YOTX1d6G-Ft5KU2ocN6Ws